” 8 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स | 8 March 2021 Current affairs in Hindi ” प्रकाशित हो रहे हैं। जो आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत उपयोगी है।
8 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स | 8 March 2021 Current Affairs in Hindi
(1)‘नगरपालिका कार्य प्रदर्शन सूचकांक’-2020 की रैंकिंग किस मंत्रालय ने जारी की है?
A – ग्रामीण विकास मंत्रालय
B – जनजातीय मामलो के मंत्रालय
C – कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय
D – आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय मंत्रालय
उत्तर – आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय मंत्रालय
व्याख्या – आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने नगर निगम के प्रदर्शन सूचकांक (एमपीआई) 2020 की अंतिम रैंकिंग जारी करने की घोषणा की।
- मिलियन प्लस’ / दस लाख से अधिक आबादी वाली श्रेणी: इंदौर सबसे अधिक रैंक वाली नगरपालिका के रूप में उभरा है, इसके बाद सूरत और भोपाल का स्थान रहा है।
- दस लाख से कम आबादी वाली श्रेणी: नई दिल्ली नगरपालिका परिषद शीर्ष स्थान पर रही, इसके बाद तिरुपति और गांधीनगर का स्थान रहा।