Today current affairs in Hindi
(8) भारत सरकार विश्व की सबसे बड़ी तैरती हुई सौर ऊर्जा परियोजना का निर्माण किस नदी पर करने वाली है ?
A – गंगा
B – नर्मदा
C – सोन
D – ब्रह्मपुत्र
उत्तर – नर्मदा
व्याख्या – भारत सरकार दुनिया में सबसे बड़ी तैरती हुई सौर ऊर्जा परियोजना का निर्माण करेगी। इस परियोजना का निर्माण नर्मदा नदी पर ओंकारेश्वर बांध में किया जायेगा।
- इस परियोजना की लागत 3000 करोड़ रुपये है। इस परियोजना को अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम और विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित किया जायेगा।
- सौर ऊर्जा परियोजना में 600 मेगावाट की क्षमता होगी और यह परियोजना 2022 से 2023 तक अपनी बिजली उत्पादन शुरू करेगी।
- यह पैनल ओंकारेश्वर बांध के बैकवाटर पर लगाये जायेंगे और इस परियोजना को दो साल में पूरा किया जायेगा।