” 8 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स | 8 February 2021 Current affairs in Hindi ” प्रकाशित हो रहे हैं। जो आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत उपयोगी है।
8 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स | 8 February 2021 Current Affairs in Hindi
(1) कौन सा केंद्र शासित प्रदेश कोविड-19 संक्रमण से मुक्त हो गया है?
A – दिल्ली
B – दमन और दीव
C – अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
D – इनमे से कोई नहीं
उत्तर – अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
व्याख्या – स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आधिकारिक तौर पर कोविड-19 संक्रमण से मुक्त होने वाला भारत का पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया है। इसका मतलब है कि यूटी में सक्रिय मामलों की संख्या शून्य हो गई है।
- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अंतिम चार संक्रमित व्यक्तियों को ठीक कर दिया गया है।