” 7 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स | 7 January 2021 Current affairs in Hindi ” प्रकाशित हो रहे हैं। जो आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत उपयोगी है।
7 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स | 7 January 2021 Current Affairs in Hindi
(1) जापानी शोधकर्ताओं के अनुसार किस वर्ष तक लकड़ी के उपग्रहों को लॉन्च किया जाएगा ?
A – 2025
B – 2023
C – 2026
D – 2022
उत्तर – 2023
व्याख्या – जापानी शोधकर्ताओं के अनुसार 2023 तक लकड़ी के उपग्रहों को लॉन्च किया जाएगा, ताकि अंतरिक्ष मलबे की समस्या को हल किया जा सके। इन्हें जापान की 400 साल पुरानी लकड़ी का काम करने वाली कंपनी सुमितोमो फॉरेस्ट्री और क्योटो यूनिवर्सिटी द्वारा डिजाइन किया जा रहा है।
लकड़ी के उपग्रहः
- ये उपग्रह लकड़ी के बने हैं और पृथ्वी पर वापस आने पर हानिकारक पदार्थों को वायुमंडल में छोड़े बिना ही जल जाएंगे।
- उपग्रह अपनी सेवा पूरी करने के बाद अंतरिक्ष में किसी भी कचरे को नहीं छोड़ेगा।