Current affairs 5 January 2021 in Hindi – PDF DOWNLOAD
(6) निम्न में से यूएनएससी के गैर-स्थायी सदस्यों का कार्यकाल कितने वर्षो का है?
A – 1
B – 3
C – 2
D – 5
उत्तर – 2
व्याख्या – यूएनएससी के गैर-स्थायी सदस्यों का कार्यकाल 2 वर्ष है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के गैर-स्थायी सदस्य के रूप में अपने 2 साल के कार्यकाल की शुरुआत की है। भारत को 8 वीं बार गैर-स्थायी सदस्य के रूप में चुना गया है और भारत 2021-22 के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में बैठेगा।
- भारत, नार्वे, केन्या, आयरलैंड और मैक्सिको वर्ष 2021 में अस्थायी सदस्य के तौर पर शामिल होंगे। इनके अलावा एस्टोनिया, नाइजर, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, ट्यूनीशिया और वियतनाम यूएनएससी के अस्थायी सदस्य हैं।