” 28 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स | 28 March 2021 Current affairs in Hindi ” प्रकाशित हो रहे हैं। जो आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत उपयोगी है।
28 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स | 28 March 2021 Current Affairs in Hindi
(1) एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन किस देश में स्थित है ?
A – चीन
B – भारत
C – जापान
D – अमेरिका
उत्तर – भारत
व्याख्या – इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन जिसे पहले मॉडल फ्लोरिकल्चर सेंटर के रूप में जाना जाता था, जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन आम जनता और पर्यटकों के लिए खोला गया। यह 74 एकड़ के क्षेत्र में फैला एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन है। यह श्रीनगर की डल झील में ज़बरवान रेंज की तलहटी में स्थित है।
- इस बगीचे में आजकल 64 किस्मों से अधिक के लगभग 15 लाख फूल पूरी तरह से खिल रहे हैं।
समाचारों में क्यों?
- यह उद्यान 25 मार्च 2021 को आम जनता और पर्यटकों के लिए खोला गया था।