28 August 2020 Current affairs in Hindi
(9 ) निम्न में से किसे तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2019 से किसे सम्मानित किया जाएगा?
A – नीता अम्बानी
B – नरेश अग्रवाल
C – अनीता कुंडू
D – नरसिंह पटेल
उत्तर – अनीता कुंडू
व्याख्या – अनीता कुंडू, भारतीय पर्वतारोही को तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2019 से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार 29 अगस्त को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा दिया जाएगा। उन्हें ‘लैंड एडवेंचर’ श्रेणी में पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वह भारतीय
और चीनी दोनों देशों से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला हैं। वह हरियाणा पुलिस में एक सब-इंस्पेक्टरकर के तौर पर कार्यरत हैं।
तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार के बारे में:
इसे भारत में साहसिक खेलों के लिए सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कारों में से एक माना जाता है। इसका नाम नेपाली-भारतीय शेरपा पर्वतारोही तेनजिंग नोर्गे के नाम पर रखा गया है, जो एडमंड हिलेरी के साथ 1953 में माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ने वाले पहले व्यक्तियों में से एक थे।