” 22 नवम्बर 2020 करेंट अफेयर्स | 22 November 2020 Current affairs in Hindi ” प्रकाशित हो रहे हैं। जो आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत उपयोगी है।
22 नवम्बर 2020 करेंट अफेयर्स | 22 November 2020 Current Affairs in Hindi
(1) केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को………………. को एक वर्चुअल माध्यम से आयोजित एक कार्यक्रम में वातायन लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा?
A – 19 नवंबर, 2020
B – 21 नवंबर, 2020
C – 20 नवंबर, 2020
D – 18 नवंबर, 2020
उत्तर – 21 नवंबर, 2020
व्याख्या – केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को 21 नवंबर, 2020 को एक वर्चुअल माध्यम से आयोजित एक कार्यक्रम में वातायन लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। लेखन, काव्य और अन्य साहित्यिक कार्यों के लिए केंद्रीय मंत्री को अब तक प्राप्त हुए अनेक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों की सूची में यह एक नया सम्मान भी जुड़ जाएगा।
वातायन लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड:
- वातायन अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार, लंदन के वातायन-यूके संगठन द्वारा दिया जाता है। कवियों, लेखकों और कलाकारों को उनके क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया जाता है।
उनकी प्रकाशित रचनाएँ:
- पोखरियाल के कहानी संग्रह ‘जस्ट ए डिज़ायर’ का जर्मन भाषा में हैम्बर्ग स्थित अफ्रो-एशियन संस्थान द्वारा अनुवाद और प्रकाशन किया गया।
- उनकी ‘स्पर्श गंगा’ पहल को मॉरीशस के स्कूली पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया गया।