” 21 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स | 21 March 2021 Current affairs in Hindi ” प्रकाशित हो रहे हैं। जो आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत उपयोगी है।
21 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स | 21 March 2021 Current Affairs in Hindi
(1) महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा छठी भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) महिला फोरम की बैठक किस तिथि को आभासी तौर पर आयोजित की गई
A – 12 मार्च, 2021
B – 16 मार्च, 2021
C – 18 मार्च, 2021
D – 20 मार्च, 2021
उत्तर – 16 मार्च, 2021
व्याख्या – भारत सरकार के महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा छठी भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) महिला फोरम की बैठक 16 मार्च, 2021 को आभासी तौर पर आयोजित की गई।
- छठी आईबीएसए महिला फोरम की अध्यक्ष श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी, महिला और बाल विकास मंत्री, भारत सरकार द्वारा उद्घाटन भाषणा दिया गया।
- परामर्श के दौरान, महिलाओं के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए फोरम ने प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की।