” 1 अगस्त 2020 करेंट अफेयर्स | 1 August 2020 Current affairs in Hindi ” प्रकाशित हो रहे हैं। जो आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत उपयोगी है।
1 अगस्त 2020 करेंट अफेयर्स | 1 August 2020 Current Affairs in Hindi
(a1 ) पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा किस व्यक्ति को लाइफटाइम उत्कृष्टता पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया है?
A – संजय सिंह
B – अशोक साहनी
C – प्रवीण सिन्हा
D – राजीव बघेल
उत्तर – अशोक साहनी
व्याख्या – पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने पृथ्वी प्रणाली विज्ञान में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। लाइफ टाइम उत्कृष्टता पुरस्कार 2020 प्रोफेसर अशोक साहनी को भूगर्भ विज्ञान के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है।
उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार के तहत पुरस्कार प्राप्त करने वाले अन्य लोग वायुमंडलीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी का राष्ट्रीय पुरस्कार डॉ एस सुरेश बाबू को प्रदान किया गया है। राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान विशाखापत्तनम के डॉ वी वी एस सरमा और ध्रुवीय तथा समुद्री अनुसंधान केन्द्र, गोवा के डॉ0 रविचन्द्रन को ध्रुवीय और समुद्र अनुसंधान के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है।